विश्व कप 2019: नीले और नारंगी शेड के साथ सामने आई टीम इंडिया की नई जर्सी
नई दिल्ली: आखिर लंबे कयासों के बाद टीम इंडिया की नई क्रिकेट जर्सी का अनावरण हो गया है। ये जर्सी परंपरागत ब्लू जर्सी से इतर नारंगी रंग की है लेकिन इसमें नीले रंग का भी काफी प्रयोग किया गया है। आपको बता दें कि इस जर्सी के रंग को लेकर भारत में काफी विवाद खड़ा हुआ था। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैस राजनीतिक दलों का कहना था कि नरेंद्र मोदी सरकार जानबूझकर ऐसा रंग चुनकर क्रिकेट का भी भगवाकरण करने की कोशिश कर रही है।
इस जर्सी में सामान्य नीले रंग की जगह पर गहरे नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। यह नीला रंग इसमे आगे की ओर दिखाई देता है। जर्सी के फ्रंट के अलावा कॉलर भी नीले रंग में रंगे हुए हैं। बाजुओं के अलावा फ्रंट साइड्स में आप नारंगी रंग को देख सकते हैं। खास बात यह है कि जर्सी का पीठ वाला हिस्सा पूरी तरह से नारंगी रंग में रंगा हुआ है। इतना ही नहीं, जर्सी पर 'इंडिया' भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। ब्लू जर्सी की तरह इस जर्सी का निर्माण नाइकी ने किया है। यह भारत की अवे किट होगी। नाइकी ने इस किट को लॉन्च करते हुए कहा कि यह जर्सी भी उन सभी आधुनिक तकनीकों से लैस है जो परंपरागत ब्लू जर्सी में इस्तेमाल की गईं हैं।
कंपनी का दावा है कि यह जर्सी अपेक्षाकृत हल्की भी है और इसमे पसीना भी कम आता है। आपको बता दें कि टीम इंडिया यह जर्सी पहनकर रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान में खेलने उतरेगी। यह जर्सी इसी मैच में इस्तेमाल करने का कारण यह है कि इंग्लैंड भी भारत की तरह नीले ही रंग की जर्सी पहनता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिन्नता बनाए रखने के लिए आईसीसी ने यह फैसला किया है। आईसीसी ने विश्व कप में यह नियम बनाया है कि अगर दो टीमों के बीच जर्सी का रंग मैच होता है तो एक टीम को दूसरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
