Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019: रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली ने थलाइवाज को एक अंक से हराया

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 9वें मैच में दबंग दिल्ली ने अपनी विजयी शुरुआत को जीत के सिलसिले में तब्दील करते हुए सीजन का लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। लीग के 7वें सीजन के इस मैच में दिल्ली की टीम का ने तमिल थलाइवाज के साथ रोमांचक मैच खेला। अततः हैदराबाद के गाचीबॉवली स्टेडियम में विजय पताका दबंग दिल्ली के हाथ लगी। दिल्ली के लिए यह मैच किसी योद्धा सरीखा रहा जो अंत तक हार नहीं मानता। ठीक ऐसे ही दिल्ली ने खेल के अंतिम मिनटों में हारी हुई बाजी को जीत में बदलकर कबड्डी का मजा ही दोगुना कर दिया।

मजेदार बात यह थी कि विजेता का फैसला मैच के अंतिम मिनट में तय हुआ। दबंग दिल्ली ने आखिरी मिनट में प्वाइंट हासिल कर तमिल थलाइवाज को एक अंक से हरा दिया। खेल के अंतिम मिनटों को छोड़कर मैच में शुरू से ही तमिल थलाइवाज की टीम ने बढ़त बना रखी थी। पहले हाफ के खत्म होने तक थलाइवाज 7 अंकों की लीड के साथ कहीं बेहतर नजर आ रहे थे। पहला हाफ खत्म होने तक स्कोर तमिल की टीम के पक्ष में 18-11 था।

दूसरे हाफ में भी थलाइवाज का खेल जारी रहा है लगातार बढ़त बनी रही। लेकिन मैच के आखिरी पांच मिनट में दिल्ली ने अंकों की बौछार लगा दी और स्कोर को 29-29 की बराबरी पर पहुंचा दिया। मैच के आखिरी क्षणों में दिल्ली के स्टार दबंग नवीन कुमार ने रेड किया। इसी समय थलाइवाज के मंजीत छिल्लर सेल्फ आउट हो गए और दबंग दिल्ली को सीजन की लगातार दूसरी जीत मिल गई।

दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा 9 अंक नवीन कुमार ने हासिल किए। मेराज शेख और जोगिंदर नरवाल को क्रमशः 6 और 4 अंक मिले।इस मैच में भी तमिल थलाइवाज की रेडिंग मशीन राहुल चौधरी ने टीम के लिए 7 अंक अर्जित किए। उनके अलावा कप्तान अजय ठाकुर और मंजीत छिल्लर ने पांच-पांच अंक हासिल किए।

Story first published: Thursday, July 25, 2019, 21:10 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+