विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन करने वाले पाक गेंदबाज ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संंन्यास
नई दिल्ली। विश्व कप के बाद से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में अप्रत्याशित फैसलों का दौर निरंतर जारी है। पहले टीम के कोचिंग स्टाफ ने इंग्लैंड से पाकिस्तान आने से मना कर दिया। फिर पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हल ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी और हाल में ही एक खबर इमाम-उल-हक की रंगीन मिजाजी को लेकर आई थी। अब एक और चौंकानी वाली खबर पाकिस्तान क्रिकेट से आ रही है। पाक के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने तुरंत प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
आमिर ने विश्व कप में अच्छी गेंदबाजी की थी और अभी वे युवा ही हैं। 36 टेस्ट खेल चुके आमिर ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा- क्रिकेट की सबसे शुद्ध और परंपरागत फार्म में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरी लिए गर्व की बात रही है। हालांकि अब मैंने टेस्ट क्रिकेट से दूर जाने का फैसला किया ताकि मैं सफेद गेंद के खेल पर अपना ध्यान ज्यादा लगा सकूं।
उन्होंने अगले टी20 विश्व कप के बारे में बात करते हुए कहा कि वे आने वाले सालों में टीम के लिए हमेशा बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित रहेंगे। आमिर ने आगे कहा- 'ये मेरे लिए एक आसान फैसला नहीं था और मैं पिछले कुछ समय से इसके बारे में सोच रहा था आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनयशिप भी शुरू होने जा रही है जिसके लिए पाकिस्तान के पास कुछ बेहतरीन युवा तेज गेंदबाज मौजूद हैं। यह सही समय है जब मैं अपने संन्यास पर फैसला ले सकूं ताकि चयनकर्ता अपनी योजना उसी हिसाब से तैयार कर सकें। '
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
