For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राहुल द्रविड़ को लेकर आईसीसी ने की बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन सुनियोजित तरीके से चलाने वाली सबसे बड़ी संस्था आईसीसी ने भारत के एक बड़े दिग्गज खिलाड़ी को लेकर ऐसी गलती की है जो कि बहुत सिर्फ हास्यपद है। द वॉल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के मुखिया राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने दायें नहीं बल्कि बायें हाथ का बल्लेबाज बताया है। हॉल ऑफ फेम की सूची में शामिल राहुल द्रविड़ को आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है। आईसीसी की वेबसाइट पर जहां हॉल ऑफ फेम के खिलाड़ियों का विवरण है वहां पर राहुल द्रविड़ के सामने बायें हाथ का बल्लेबाज बताया गया है। आईसीसी की यह बड़ी गलती सामने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी खलबली मची है और लोग आईसीसी को उसकी गलती बताने में जुट गए हैं।

राहुल द्रविड़ को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वह इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बने थे। सुनील गावसकर ने पिछले साल तिरुवनंतपुरम में भारत और विंडीज के बीच खेले गए पांचवें मैच से पहले कैप देकर यह सम्मान दिया था।

और पढ़ें: ऋषभ पंत नहीं है टीम इंडिया की पहली पसंद, इन 3 खिलाड़ियों पर है नजर

राहुल द्रविड़ के साथ ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी क्लारे टेलर को भी जुलाई में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली थी।

राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24,177 रन बनाए हैं। इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ समय बिताया।

मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम यहां पहुंची है जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले टीम के कुछ खिलाड़ियों ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में अभ्यास किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब भारतीय क्रिकेट को दो दिग्गज मिलते हैं।' इस तस्वीर में द्रविड़ के साथ टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: विराट कोहली ने शेयर की अपनी 16 साल उम्र की तस्वीर, देखें कैसे दिखते थे

धर्मशाला में सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश के कारण धुल गया था। दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी और सीरीज में बढ़त बनाई। तीसरे मैच में भारत की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी जबकि साउथ अफ्रीका सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 11:36 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+