विश्व कप फाइनल में ओवर-थ्रो मामले पर ICC ने दिया बड़ा बयान, बताया किसकी थी गलती
नई दिल्ली। 2019 विश्व कप का फाइनल मुकाबला क्रिकेट के इतिहास के सबसे रोमांचक मैच के साथ ही बड़ा विवादित मैच भी बनकर सामने आया। यह मैच दो बार टाई हुआ जिसके बाद बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर इंग्लैंड ने बाजी मार ली। इस मैच का सबसे विवादित पक्ष वह ओवर थ्रो थी जिसके चलते इंग्लैंड को एक ही गेंद पर 6 रन दे दिए गए थे। यही पर बड़ा विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान साइमन टॉफेल जैसे दिग्गज अंपायर ने साफ कहा था कि ओवरथ्रो पर इंग्लैंड को 5 रन मिलने चाहिए थे ना की छह। इस मामले पर अब आईसीसी ने अपना रूख साफ किया है।

चुप्पी साधने के बाद क्या बोला आईसीसी
इससे पहले आईसीसी ने साफ कहा था कि हम ऐसे मामलों पर पब्लिक के बीच बात नहीं कर सकते हैं। यही हमारी नीति है। लेकिन अब आईसीसी के जनरल मैनेजर ऑफ क्रिकेट ज्योफ एलार्डिस ने मामले से पर्दा उठाया है और बताया है कि इस विवादित मामले पर आईसीसी क्या सोचती है। उन्होंने ESPNCricinfo से बात करते हुए कहा- अंपायरों को मैदान में यह तय करना था कि बल्लेबाजों ने थ्रो फेंकते समय एक-दूसरे को क्रास किया था या फिर नहीं। उस गेंद पर जो कुछ भी घटित हुआ उसके बाद अंपायरों ने आपस में सलाह की जो एक सही प्रक्रिया है। गौरतलब है उस समय विकेट पर अंपायरिंग कर रहे धर्मसेना ने स्क्वायर लेग अंपायर मारैस इरास्मस के साथ सलाह करने के बाद ही यह फैसला लिया था।

भलीभांति नियमों से वाकिफ थे अंपायर
इसी के साथ ज्योफ ने यह भी स्पष्ट किया कि उस समय हालात ऐसे थे कि मैदानी अंपायर थर्ड अंपायर की मदद नहीं ले सके। हालांकि ज्योफ ने यह भी बताया कि जिस समय अंपायर ये फैसला ले रहे थे उस समय वे बल्लेबाजों के क्रास करने के नियम से भली-भांति वाकिफ थे। क्योंकि अंपायरों ने थर्ड अंपायर से सलाह नहीं ली इसलिए तीसरे अंपायर ने भी अपनी ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया। आपको बता दें कि धर्मसेना ने बाद में अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा था- "लोगों के लिए टीवी रिप्ले देखने के बाद टिप्पणी करना आसान है। अब टीवी रीप्ले देखने के बाद मैं स्वीकार करता हूं कि फैसला करने में गलती हुई। लेकिन मैदान पर टीवी रीप्ले देखने की सहूलियत नहीं थी और मुझे अपने फैसले पर कभी मलाल नहीं होगा।
पाकिस्तान के लिए नहीं खेलना चाहते मोहम्मद आमिर! ब्रिटिश नागरिकता के लिए किया आवेदन

उस गेंद पर क्या हुआ था-
फाइनल मुकाबले में उस समय नई चर्चा छिड़ गई जब डीप-मिडविकेट पर खड़े मार्टिन गुप्टिल का एक थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर बाउंड्री पार चला गया और अंपायर ने इंग्लैंड को 6 रन दे दिए। इसके बाद नियम को देखते हुए यह सवाल उठा कि इंग्लैंड को 6 नहीं बल्कि 5 रन दिए जाने चाहिए थे। आईसीसी के नियम 19.8 के मुताबिक, ओवर थ्रो पर गेंद बाउंड्री पार जाती है तो उसमें बल्लेबाजों द्वारा पूरे किए गए रन भी जुड़ते हैं। अगर बल्लेबाजों ने थ्रो करने से पहले एक-दूसरे को क्रॉस कर लिया है तो ओवर थ्रो में वह रन भी जोड़ा जाता है। अगर फील्डर के थ्रो फेंकने से पहले बल्लेबाजों ने एक-दूसरे क्रॉस नहीं किया हो तो वह रन नहीं जोड़ा जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
