रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर की वजह से पाकिस्तान ने जीता था चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल!
नई दिल्ली। साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बड़े मैच जीते और आईसीसी वनडे व टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का स्थान कब्जाया लेकिन इस साल की एक हार उसकी तमाम जीत पर भारी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल की, जहां भारत की चिर-प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतराल से हराकर पहली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

टीम इंडिया की हार के पीछे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का हाथ था
18 जून 2017 के ऐतिहासिक फाइनल मैच के लगभग 4 महीने के बाद एक बार फिर से इस महामुकाबले की चर्चा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम की जीत और टीम इंडिया की हार के पीछे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का हाथ था। जी हां, दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम के मैनेजर रहे तलत अली ने क्रिकबज से बातचीत में भारत के खिलाफ अपनी टीम की जीत के राज का खुलासा किया है।

तब हमने फैसला किया चलो बैट और गेंद से जवाब देते हैं
खबर के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम के मैनेजर रहे तलत अली ने बताया कि भारतीय टीम ने फाइनल के लिए पाकिस्तान को जरा भी भाव नहीं दिया था। तलत ने कहा, ‘फाइनल से पहले मैं सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री के विश्लेषण सुन रहा था और उन्होंने हमारी जीत की जरा भी संभावना नहीं जताई थी। इसी बात ने खिलाड़ियों में जोश भरा। इस मैच के बारे में कहा गया कि कोई मुकाबला ही नहीं है, तब हमने फैसला किया चलो बैट और गेंद से जवाब देते हैं।'

बुमराह की एक गलती और खड़ा हो गया पहाड़ जैसा लक्ष्य
फाइनल में जसप्रीत बुमराह नो बॉल का फायदा उठाते हुए ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने शानदार शतक लगाया। शतक की बदौलत पाकिस्तान 338/4 का स्कोर खड़ा करने में सक्षम रहा। जवाब में भारतीय टीम मोहम्मद आमिर की आग उगलती हुई गेंदबाजी के आगे 158 रन ढेर हो गई। और पाकिस्तान ने ये मैच 180 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

फ्लॉप रहे थे दिग्गज, पांड्या का हुआ था अवतार
इस मैच में कोई भी भारत का कोई भी बड़ा खिलाड़ी नहीं चला। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके। विराट के बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले। धोनी 4 और जाधव 9 रन पर आउट हुए। हालांकि इस मुकाबले में भारत को हार्दिक पांड्या जैसा विस्फोटक बल्लेबाज जरूर दे दिया। हार्दिक पांड्या ने रविंद्र जडेजा की गलती से रन आउट होने से पहले ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली थी।
इसे भी पढ़ेंः- धोनी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं धोनी की ही 'पत्नी', कोहली को बताया सबसे हॉट, जानिए क्या है माजरा?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
