कोलकाता में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा आईपीएल का मैच
कोलकाता, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों के बीच 'नाईट राईडर्स' के प्रति बढ़ते उत्साह के मद्देनजर इडन गार्डन में आज का मैच कड़ी सुरक्षा के बीच खेला जा रहा है।
गौरतलब है कि सौरव गांगुली की कप्तानी में शाहरुख खान की टीम का इडन गार्डन में आज पहला मैच है। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।
पश्चिम बंगाल के पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया, "हमने मैदान के बाहर वर्दीधारी और गैरवर्दीधारी 5,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।
अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती मुख्य द्वार और टिकट काउंटर के बाहर की गई है। अंदर गैलरी के हरेक ब्लॉक में तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।"
उन्होंने बताया कि मुख्य द्वार पर शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। वे लेजर बीम तकनीक से टिकटों की जांच करेंगे।
उक्त मैच में शाहरुख के अलावा रानी मुखर्जी, करीना कपूर और बिपाशा बसु के भी आने की उम्मीद है इसलिए दर्शकों में भारी उत्साह का माहौल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications