oi-Ankur
ओवल। चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच खेला गया पांचवां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मुकाबले में 183 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए थे और आसान जीत के करीब थी पर बार-बार बारिश की वजह से मैच रद्द कर दिया गया।
दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे बांट दिए गए हैं। आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में आज अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच थाा। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला खेले रही थीं। एक तरफ जहां बांग्लादेश अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गया था, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था, लेकिन यह मैच बारिश की भेंज चढ़ गया। बारिश की वजह से यह मैच पूरा नहीं हो सका और इसका कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिले थे।
मैच के लाइव अपडेट
- बारिश की वजह से मैच रुका, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवर के बाद 83/1
- 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 57/1
- 8वें ओवर में रुबेल ने फिंच को 19 रन के स्कोर पर आउट किया।
- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की
- बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया की पारी कुछ देरी से शुरु हुई।
- 182 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की पूरी टीम आउट, स्टार्क ने लिए 4 विकेट
- हैट्रिक से चूके स्टार्क, लगातार चार गेंदों पर लिए तीन विकेट, स्कोर 181/9, 43.0 ओवर
- रूबेल भी बिना खाता खोले आउट, स्टार्क ने किया क्लीन बोल्ड
- बांग्लादेश का 8वां विकेट गिरा, मशरफे मोर्तजा बिना खाता खोले आउट
- 95 रन बनाकर तमीम इकबाल आउट, बांग्लादेश का स्कोर 181/7, 42.1 ओवर
- मिचेल स्टार्क ने तमीम इकबाल को भेजा पवेलियन
- 155 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के 6 विकेट गिरे
- 8 रन के स्कोर पर महमदुल्लाह को जैंपा ने भेजा पवेलियन, बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
- बांग्लादेश को लगा पांचवा झटका, स्कोर 141/5, 34.2 ओवर
- बांग्लादेश को लगा चौथा झटका, शकीब अल हसन आउट, स्कोर 122/4, 29.5 ओवरऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश का संघर्ष जारी, स्कोर 100 रन के पार
- 29 रन के स्कोर पर ट्रैविस हेड ने शकीब अल हसन को किया आउट
- तमीम इकबाल ने जड़ा अर्धशतक, लगातार तीन बार 50 से अधिक रन बनाए
- 53 रन पर बांग्लादेश के 3 विकेट गिरे, स्कोर 53/3, 16.2 ओवर
- बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, मुशफीकुर 9 रन बनाकर आउट
- 37 रन पर बांग्लादेश के 2 विकेट गिरे, स्कोर 37/2, 10.2 ओवर
- बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका, इमरुल 6 रन बनाकर आउट
- 22 रन के स्कोर पर बांग्लादेश को लगा पहला झटका, सौम्य सरकार आउट
- बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया
- ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11- एरॉन फिंच, डेविड वार्नर, मोइजेज हेनरीक, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जैंपा, हेजलवुड
- बांग्लादेश प्लेइंग 11- तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शकीब अल हसन, इमरुल काइज, एम रहीम, एस रहमान, एम हसन, महमदुल्लाह, मशरते मोर्तजा, एम रहमान, आर हुसैन
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, June 5, 2017, 16:24 [IST]
Other articles published on
Jun 5, 2017