लंदन। चैम्पियंस ट्रॉफी में सोमवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर चल रहे चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की पारी 182 रनों पर समेट दी है। मिशेल स्टार्क की अगुवाई में सभी कंगारू गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और बांग्लादेश की पूरी टीम 44.3 ओवरों में ही ढेर हो गई। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।
बांग्लादेश को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक मिले। मिशेल स्टार्क की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते इस मैच में उन्हें हटके प्लेयर की टाइटल से नवाजा जाना गलत नहीं है। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं मिशेल स्टार्क के प्रदर्शन के बारे में।
स्टार्क ने 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। स्टार्क के अलावा एडम जंपा ने 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हेजलवुड, कमिंस, हेड और हेनरीकेज को 1-1 विकेट हासिल हुआ। बांग्लादेश को पहला झटका ऑस्ट्रेलियाई पेस बॉलर जॉश हेजलवुड ने दिया। छठे ओवर में हेजलवुड की दूसरी लेंथ बॉल को सौम्य सरकार(3) समझ नहीं सके और उनके बैट से ऐज लगते हुए बॉल सीधे विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों में पहुंची।
वहीं 11वें ओवर में पैट कमिंस की दूसरी बॉल पर इमरुल कायेस(6) आरोन फिंच को आसान कैच थमा बैठे। टीम को तीसरा झटका मुशफिकुर रहीम (9) के रूप में लगा। 17वें ओवर में मोइसिस हेनरिक्स की दूसरी बॉल पर मुशफिकुर LBW करार दिए गए। मुशफिकुर ने रिफरल का सहारा नहीं लिया जबकि रीप्ले में उनके बैट से ऐज लगता दिखाई दिया। 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर शाकिब अल हसन(29) मैथ्यू वेड की बॉल पर LBW आउट हुए।
बांग्लादेश को 5वां झटका लेग स्पिनर एडम जम्पा ने दिया। जम्पा को 35वां ओवर करने का मौका मिला और उन्होंने दूसरी ही बॉल पर शब्बीर रहमान (8) को अपना शिकार बनाया। जम्पा ने 37वें ओवर में महमूदुल्लाह(8) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मिशेल स्टार्क ने 43वें ओवर में मशरफे मुर्तजा, रुबेल हुसैन और तमीम इकबाल को आउट किया, तो वहीं 45वें ओवर में उन्होंने मेंहदी हसन को आउट कर बांग्लादेश को ऑलआउट कर दिया।