For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: न्‍यूजीलैंड Vs ऑस्‍ट्रेलिया- हटके मोमेंट ऑफ द मैच

न्‍यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्न ने 9 रन देकर दो विकेट और ट्रेंट बोल्ट 28 रन देकर एक विकेट लिए। तो आईए आपको इस मैच के उन मोमेंट्स के बारे में बताते हैं जो जरा हटके हैं।

बर्मिंघम। कप्तान केन विलियमसन के शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से न्यूजीलैंड टीम मजबूत स्थिति में पहुंची थी, लेकिन उसे तब निराश होना पड़ा जब बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का उसका ग्रुप ए मैच रद्द हो गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला। पहले ब्रेक के बाद मैच को 46 ओवर का कर दिया गया।

न्यूजीलैंड की पारी खत्म होने के बाद दोबारा बारिश आई और मैच फिर शुरू होने पर डकवर्थ लूइस नियम के मुताबिक आस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 235 रन का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन फिर आई बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। न्‍यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्न ने 9 रन देकर दो विकेट और ट्रेंट बोल्ट 28 रन देकर एक विकेट लिए। तो आईए आपको इस मैच के उन मोमेंट्स के बारे में बताते हैं जो जरा हटके हैं।

1. ल्यूक रॉन्की का अर्द्धशतक

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ल्यूक रॉन्की ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में ल्यूक रॉन्की ने शानदार 65 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद में 9 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 151.16 रहा। आपको बता दें ल्यूक रॉन्की न्यूजीलैंड के लिए खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला करते थे। अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज उन्होंने साल 2008 में किया था।

2. कप्तान केन विलियमसन की शतकीय पारी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली। विलियमसन ने 97 गेंद में 100 रन बनाए। विलियमसन का स्ट्राइक रेट 103.09 रहा और उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। विलियमसन चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले कीवी कप्तान हैं यही नहीं ये उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक है। विलियमसन का ये वनडे में 9वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को शतक लगाने के मामले में पीछे भी छोड़ दिया।

3. जोश हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 52 रन देकर 6 विकेट झटके। हेजलवुड की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम केन विलियम्सन के शतक के बावजूद न्यूजीलैंड को 300 के स्कोर से पहले ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की 45 ओवर में 291 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की आतिशी पारी के बीच एक छोर से लगातार विकेट लिए और अपने कोटे के 9 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा के नाम था जिन्होंने 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 37 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

4. बारिश ने बर्बाद किया खेल

और इस मैच का मोमेंट जो सबसे हटके रहा वो बारिश था। बारिश ने न्‍यूजीलैंड को खासा झटका दिया। रिश के खलल के बाद मैच रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+