For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Hatke moments of the match: जब इकबाल और स्टोक्स में हुआ झगड़ा

ओवल मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में मार्क वुड ने लियाम प्लंकेट की गेंद पर इमरुल कैयस का बेहह ही अजीबो-गरीब कैच लपका।

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी का जोरदार आगाज हो चुका है और इसके पहले मैच में ही मेजबान इंग्लैंड ने ग्रुप-ए के मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से मात दी। मैच में जीत-हार तो होती ही रहती है लेकिन उन पलों को लोग जल्दी नहीं भूलते जो कि मैदान में खेल के दौरान जिए जातें हैैं।

चाहे वो हैप्पी मूवेंट हों या फिर डर्टी मूवेंट, दोनों ही पलों को लोग भूलते नहीं हैं और ऐसा ही कुछ गुरूवार को भी मैदान में हुआ इसलिए आज 'हम हटके मूवेंट ऑफ द मैच' में बताते हैं उस झगड़े के बारे में जो बांग्लादेशी तमिम इकबाल और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के बीच में हुआ।

तमिम इकबाल ने जबकर अंग्रेजों की धज्जियां उड़ाईं

हुआ यूं कि उम्मीद के बिल्कुल अपोजिट बांग्लादेश ने काफी धांसू प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ किया और उनके ओपनर ने तमिम इकबाल ने जबकर अंग्रेजों की धज्जियां उड़ाईं, जिस पर इंग्लिश बॉलर स्टोक्स के गुस्सा आ गया और उन्होंने स्लेजिंग का सहारा लिया। ये बात है मैच के 32वें ओवर की, जब तमीम ने बेन स्टोक्स की बॉल पर शानदार चौका लगाया तो इससे गेंदबाज भड़क पड़े और बल्लेबाज को कुछ कहने लगे।

इस पर तमीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। लेकिन इसके बाद भी अगली गेंदों पर स्टोक्स ने ऐसा ही किया जिससे नाराज तमीम ने स्टोक्स को हाथ से इशारा करते हुए कहा कि वह गेंदबाजी पर ध्यान दें। तमिम ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा उन्होंने 128 रन बनाए, ये उनके करियर का 9वां शतक है।

मार्क वुड ने पकड़ा अजीबोगरीब कैच

ओवल मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में मार्क वुड ने लियाम प्लंकेट की गेंद पर इमरुल कैयस का बेहह ही अजीबो-गरीब कैच लपका। गौरतलब है कि मैच के 20वें ओवर में लियाम प्लेंकेट की गेंद पर इमरुल कैयस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में गई। वहां पर खड़े मार्क वुड ने जबर्दस्त अंदाज में अपने बाएं ओर डाइव लगाई और दाएं हाथ से कैच लपक लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+