Hatke player of the match: तमिम इकबाल ने उड़ाए अंग्रेजों के तोते
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरूआत हो चुकी है और इसके पहले मैच में ही मेजबान इंग्लैंड ने जोरदार ढंग से जीत से आगाज किया है, उसने गुरूवार को ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में ग्रुप-ए के मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से मात दी।
भले ही अंग्रेजों ने इस मैच को जीता है लेकिन इस मैच में बांग्लादेशी ओपनर तमिम इकबाल ने अपने शानदार खेल के बदौलत लोगों के दिलों में घर कर लिया और इसलिए वो गुरूवार को हुए मुकाबले के 'हटके प्लेयर ऑफ द मैच' हैं।
खास बातें
- तमिम इकबाल की शानदार पारी इस बात का सबूत है कि वो संयमित खेल दिखा सकते हैं।
- उनके शॉट्स उनकी लंबी पारी के गवाह हैं।
- इकबाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोंक कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
- तमीम इकबाल का वनडे मैचों में ये 9वां शतक रहा।
- उन्होंने इस मैच में 128 रन बनाए।
- तमीम इकबाल चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की तरफ से एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
- वो चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जमाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज़ भी बन गए हैं।
- तमीम इकबाल से पहले ये रिकॉर्ड शाहयार नफीस के नाम था।
- नफीस ने जिम्बाब्वे के खि्लाफ नाबाद रहते हुए 124 रन की पारी खेली थी।
- इकबाल ने मात्र 124 गेंदों में सैकड़ा जमाया।
- तमीम ने 90.14 की स्ट्राइक रेट से 142 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के लगाए।
- सलामी बल्लेबाज के तौर पर तमीम इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
- इकबाल की पारी की सबसे खास बात ये है कि इनका बल्ला तब चला जब उनकी टीम को इसकी जरूरत थी।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Read in English: CT 2017: Hatke player of the match
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
