लंदन। बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप A मैच में न्यूजीलैंड को 87 रन से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 310 का टारेगट दिया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 223 रन पर ही ढेर हो गई।
जो रूट ने 64 रन की पारी खेली। उन्होंने यह स्कोर 52 गेंदों में बनाया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते रूट को हटके प्लेयर ऑफ द मैच के टाइटल से नवाजा जाना गलत नहीं होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जेसन रॉय का खराब फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रहा। आठवें ओवर में मिल्स की गेंद पर रॉय बोल्ड हो गए।
रॉय ने 13 रन बनाए।रॉय के आउट होने के बाद एलेक्स हेल्स और जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 21वें ओवर में अर्धशतक पूरा करने के बाद मिल्न ने की गेंद पर बोल्ड हो गए। हेल्स 56 रन बना सके। दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान मॉर्गन ज्याद देर तक जो रूट का साथ नहीं दे सके। 25वें ओवर में एंडरसन की गेंद पर मॉर्गन विकेट के पीछे रॉन्की को कैच दे बैठे। इसके बाद जो रूट एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्टोक्स ने 65 रन बनाए। रूट के आउट होने के बाद स्टोक्स भी अर्धशतक बनाने से चूक गए। 48 रन बनाने के बाद वह बोल्ट की गेंद पर कैच दे बैठे।