Champions Trophy 2017: ENG Vs NZ: जेक बॉल बने हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच

कार्डिफ। एलेक्स हेल्स (56), जो रूट (64) और जोस बटलर (61*) की आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को 87 रन से शिकस्त दे दी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के छठे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी टीम इंग्लैंड 49.3 ओवर में 310 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और जीत के लिए 311 का लक्ष्य दिया।

जवाब में 44.3 ओवर में महज 223 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पूरी टीम ढेर हो गई। इसी के साथ इंग्‍लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। आईए आपको हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच के बारे में बताते हैं जो जेक बॉल हैं।

इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने 4, आदिल राशिद और जेक बॉल ने 2-2 और मार्क वुड व बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए। 4वें ओवर में जेक बॉल ने रॉस टेलर(39) को, 37वें ओवर में लियाम प्लंकेट ने जेम्स नीशाम(18) को और 38वें ओवर में आदिल राशिद ने नील ब्रूम(11) को पवेलियन लौटाया।

वहीं इंग्लैंड को पहला झटका न्यूजीलैंड के पेस बॉलर एडम मिल्ने ने दिया। आठवें ओवर में मिल्ने की आखिरी बॉल खेलने की कोशिश में जेसन रॉय (13) क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं 21वें ओवर में भी मिलने ने आखिरी बॉल पर एलेक्स हेल्स (56) को क्लीन बोल्ड कर दिया। टीम को तीसरा बड़ा झटका कप्तान इयोन मोर्गन (13) के रूप में लगा। 25वें ओवर में कोरी एंडरसन की बॉल पर उनके बैट से ऐज लग, जिसे विकेटकीपर ल्यूक रोंची ने कैच कर लिया।

34वें ओवर में कोरी एंडरसन ने तीसरी बॉल पर इंग्लैंड का एक और महत्वपूर्ण विकेट जो रूट (64) के रूप में झटका। 38वें ओवर में इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा। ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स(48) फाइन लेग की ओर शॉट खेलने की कोशिश में एडम मिल्ने को कैच थमा बैठे। इसकी के साथ वे वनडे करियर की 10th हाफ सेन्चुरी लगाने से चूक गए। इंग्लैंड को छठा झटका 41वें ओवर में लगा।

कोरी एंडरसन की तीसरी बॉल को मोईन अली (12) ने कवर्स की ओर खेलने की कोशिश की तभी ट्रेंट बोल्ट ने उनका बेहतरीन कैच लपका। इसके अलावा मिशेल सेंटनर ने 44वें ओवर में आदिल राशिद(12) को, एडम मिल्ने ने 49वें ओवर में लियाम प्लंकेट(15) को और आखिरी ओवर में टिम साउदी ने मार्क वुड(0) और जेक बॉल(0) को आउट किया।

Story first published: Wednesday, June 7, 2017, 2:48 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+