ओलंपिक रैली के लिए तिब्बत में सुरक्षा सख्त
ल्हासा, 7 अप्रैलः तिब्बत के अधिकारियों ने ओलंपिक मशाल रैली के दौरान सभी प्रशासनिक विभाग को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था के समुचित इंतजाम करने का निर्देश दिया है।
क्षेत्रीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख झांग किंग्ली ने बैठक के दौरान निर्देश जारी करते हुए कहा कि 14 मार्च के हिंसक प्रदर्शन के बाद दलाई लामा के समर्थक मशाल रैली के दौरान उपद्रव करने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे परिस्थिति में सभी विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।
समाचार एजेंसी जिनहुआ ने जानकारी दी है कि आधिकारिक तौर पर बीजिंग ओलंपिक मशाल रैली सोमवार सुबह से विश्व यात्रा के लिए निकलेगी। ऐसी संभावना है कि इतिहास में पहली बार ओलंपिक मशाल को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर भी ले जाया जाएगा।
मशाल रिले के लिए अर्जेटीना में जोर-शोर से तैयारी
अर्जेटीना में शुक्रवार को ओलंपिक मशाल के पहुंचने को लेकर पूरे देश में तैयारी की जा रही है। खेल मंत्री का मानना है कि आने वाले दो से तीन सालों का यह सबसे बड़ा आयोजन होगा।
खेल मंत्री फ्रांसिसको इर्राजबल ने कहा कि ओलंपिक मशाल के ब्यूनस आयर्स पहुंचने की तैयारी पहले से ही की जा रही थी। उन्होंने कहा, "मशाल रिले को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। ओलंपिक मशाल रिले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। "
समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार अर्जेटीना में शुक्रवार को ओलंपिक मशाल के पहुंचने को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है। ब्यूनस आयर्स में शुक्रवार को पहुंचने वाले ओलंपिक मशाल को अर्जेटीना के एथलिट थामेंगे।
बीजिंग ओलंपिक : बाधा पहुंचाने का विरोध करेगा कंबोडिया
बीजिंग ओलंपिक में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने के प्रयास का कंबोडिया ने सख्ती से विरोध किया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा है कि ओलंपिक में बाधा पहुंचाने के प्रयासों का वह विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, "राजधानी नोम पेन में ओलंपिक के विरोध में कार्यक्रम आयोजित किए जाने के एक समारोह को उन्होंने रद्द करने का आदेश दिया था।"
समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार कंबोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी ने अगस्त में होने वाले ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए चीन के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले कंबोडिया ने बीजिंग ओलंपिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए एक दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications