INDvsPAK: जब इस पाकिस्‍तानी खिलाड़ी को समझ नहीं आया दौड़ना किधर है और हो गया आउट

लदंन। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच में पाकिस्‍तान की सधी हुई शुरुआत बाद आखिरकार भारत को एक सफलता मिली। 24वें ओवर में अजहर अली अश्‍विन की गेंद पर रन आउट हो गए। अजहर अली 59 रनों की पारी खेली। भारत-पाकिस्‍तान के रोमांचक मैच की तरह ही यह विकेट भी खासा रोमांचक था। हुआ ऐसा कि अश्‍विन की गेंद को अजहर ने मिड विकेट पर खेला और दौड़ पड़े।

वहीं नॉन स्‍ट्राइक पर खड़े फखर जमाल अपनी जगह से हिले भी नहीं। दोनों बल्‍लेबाज एक ही तरफ पहुंच गए। बुमराह ने थ्रो किया और धोनी ने बेल्स गिराने से पहले आराम से इंतजार किया। इस विकेट ने टीम इंडिया को राहत दी। इसका नमूना तब देखने को मिला जब अगला ओवर करने जडेजा आए। जिन जडेजा का कोई ओवर बगैर चौके के नहीं निकल रहा था उन्होंने सिर्फ एक रन दिया।

इससे पहले भी ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला था जब रनों की गफलत में पाकिस्‍तानी खिलाड़ी एक ही तरफ दौड़ पड़े थे। देखें उसका VIDEO

Story first published: Sunday, June 18, 2017, 17:29 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+