इंडियन वेल्स . कैलिफोर्निया . 22 मार्च .वार्ता. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और अमरीका की बेथानी माटेक की जोडी पैसिफिक लाइफ आेपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की यान जी और जियांग जेइ की जोडी से से 7..6 5..7 4..10 से हार गई
सानिया और माटेक की जोडी ने हालांकि पहला सेट जीत 7..6 से जीतकर मुकाबले की शानदार शुरूआत की लेकिन इसके बाद भारतीय और अमरीकी जोडी लय खो बैठी
पहला सेट गंवाने के बाद चीनी जोडी ने दूसरे सेट में शानदार वापसी की और इस सेट में उन्होंने सानिया और मटेक की जोडी को 7..5 से हराकर मुकाबले में वापसी कर ली
चीनी जोडी ने निर्णायक टाई ब्रेक में भी सानिया और मटेक की एक नहीं चलने दी और उन्हें 10..4 से हराकर मुकाबला जीत लिया
अब फाइनल में चीनी जोडी का मुकाबला स्लोवाकिया की डेनियला हांतुकोवा और जापान की अई सुगियामा की जोडी से होगा 1 स्लोवाकियाई और जापानी जोडी ने सेमीफाइनल में रूसी जोडी दिनारा सफीना और एलिना वेसनियाना की जोडी को लगातार सेटों में 6..3 6..4 से हराया था
सत्यकाम राज रामलाल1620वार्ता