Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Champions Trophy 2017: हटके मोमेंट ऑफ द मैच

बर्मिंघम। भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शानदार जीत के साथ आगाज करते हुए बारिश के खलल के बावजूद पाकिस्तान को 124 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा (91), शिखर धवन (68), युवराज सिंह (53) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 81) की नायाब पारियों की बदौलत संशोधित 48 ओवरों के 319 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

तीन बार बारिश के कारण रुके मैच में हालांकि पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत संशोधित 41 ओवरों में 289 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को 33.4 ओवरों में 164 के मामूली स्कोर पर ढेर कर दिया। तो आईए आपको इस मैच के हटके मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।

रोहित शर्मा की 91 रनों की बेहतरीन पारी

रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। रोहित शर्मा 91 रन पर आउट हुए। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (91) बनाया। एशिया कप 2012 में रोहित ने 68 रन की शानदार पारी खेली थी जो कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर था। रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी हुई।

कप्‍तान कोहली के महत्‍वपूर्ण 81 रन

कप्तान विराट कोहली ने भी जमकर बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 68 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेली। कोहली ने वहाब के ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और छक्का मारा। कोहली ने अंतिम गेंद पर चौके के साथ पारी का अंत किया।

युवराज सिंह का अर्द्धशतक

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में हल्की बूंदाबांदी के बाद युवराज सिंह के बल्ले से खूब रन बरसे। युवराज सिंह ने 32 गेंदों की अपनी पारी में रनों की झड़ी लगा दी। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विकेट पर आए युवराज ने सेट होने में ज्यादा टाइम नहीं लिया और अपनी पारी की चौथी गेंद पर वहाब रियाज को चौका जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए। 53 रन की पारी के दौरान युवी ने 8 चौका और एक छक्का लगाया।

युवराज पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए क्रीज पर उतरने के साथ ही उनपर टूट पड़े। यही वजह है कि युवराज सिर्फ 30 गेंद पर अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही युवी की इस बैंटिंग से टीम को मोमेंटम मिला जिसके बाद कप्तान कोहली ने भी ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाए।

रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी

टीम इंडिया में ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद रविंद्र जडेजा कई बार अपने खेल से फैंस और विरोधी टीम को चौंकाते आए हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान जडेजा को बल्लेबाजी का मौका तो नहीं मिला लेकिन अपनी फिल्डिंग और बहुत हद तक गेंदबाजी से जरूर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। खासकर, शोएब मलिका को जिस तरह से जडेजा ने रनआउट कर पवेलियन भेजा, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+