For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Champions Trophy 2017: हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच

रोहित ने साल 2012 में खेले गए ऐशिया कप के दौरान यह अहम पारी खेली थी। इस शानदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने 12 वनडे मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ अपना 5वां अर्द्धशतक भी पूरा किया।

बर्मिंघम। भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को 124 रनों से हरा दिया। भारत ने ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन की धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत के दम पर पाकिस्तान को 324 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। 91 रनों की शानदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के भी जड़े।

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने अबतक का अपना सबसे बड़ा स्कोर कायम किया। इससे पहले पाक के खिलाफ रोहित का स्कोर 68 रनो का था। रोहित ने साल 2012 में खेले गए ऐशिया कप के दौरान यह अहम पारी खेली थी। इस शानदार पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने 12 वनडे मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ अपना 5वां अर्द्धशतक भी पूरा किया। इसके साथ ही शिखर धवन (68) विराट कोहली (81) और युवराज सिंह ने 53 रनों की बेहद ही अहम पारी खेली।

इसके अलावा रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ मिलकर एक बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की है, जोकि दुनिया में सबसे ज्यादा है। उनके बाद क्रिस गेल-शिवनारायण चंद्रपाल और गिब्स-स्मिथ की जोड़ी का नंबर आता है। इन दोनों जोड़ियों ने 2 बार साझेदारी में शतक पूरा किया। भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने इस बेहद उत्तेजना वाले मैच की बेहद संयम के साथ शुरुआत की और पहले ओवर में एक भी रन नहीं लिया। शुरुआत में धीमा खेल रहे रोहित और धवन ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और पहले विकेट के लिए 24.3 ओवरों में 5.55 के औसत से 136 रनों की साझेदारी की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+