कैनबरा में पूरी हुई ओलंपिक मशाल दौड़, छह गिरफ्तार
सिडनी, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कैनबरा में कड़ी सुरक्षा के बीच ओलंपिक मशाल दौड़ संपन्न हुई। हालांकि दौड़ के दौरान तिब्बत और चीन समर्थकों जम कर नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुईं जिस कारण छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कैनबरा में 16 किलोमीटर लंबे ओलंपिक मशाल दौड़ के लिए सुरक्षा के मद्देनजर स्टील बैरिकेड लगाए गए थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच मामूली झड़प हुई।
यूरोप और अमेरिका में मशाल दौड़ के आयोजन में जिस तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा उसकी तुलना में यहां विरोध का स्वर धीमा रहा।
आस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कापरेरेशन (एबीसी) रेडियो के अनुसार मशाल दौड़ के दौरान चीन समर्थकों और तिब्बत समर्थकों ने एक दूसरे के ऊपर पानी की बोतलें फेंकी। दोनों पक्षों के बीच हल्की झड़प के बाद कुछ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मशाल दौड़ के दौरान तिब्बत समर्थकों ने बैलून के माध्यम से भी प्रदर्शन किया। तिब्बत समर्थकों ने इन बैलूनों पर 'तिब्बत का दमन न करो' और 'स्वतंत्र तिब्बत' का बैनर लगाया था।
प्रदर्शनकारी तिब्बतियों और चीन समर्थकों ने दौड़ के समय जमकर नारेबाजी की। तिब्बती समर्थकों ने 'तिब्बत के लिए मानवाधिकार' का नारा लगाया, तो चीन समर्थकों ने 'झूठ बोलना बंद करो', 'एक चीन रहेगा' और 'सभी के लिए ओलंपिक' का नारा लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications