एजबैस्टन। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह से शानदार खेल का प्रदर्शन किया उसके बाद पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम के सामने हथियार डाल दिए। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन इनके अलावा आज जिस खिलाड़ी ने कुछ अलग छाप छोड़ी वह है टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजी युवराज सिंह। भारत के 319 रन के स्कोर में युवराज सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महज 32 गेंदों पर तूफानी 53 रनों की पारी खेली।
एकदिवसीय कैरियर का 52वां अर्धशतक
बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने काफी तेज अर्धशतक लगाकर ना सिर्फ टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रफ्तार को बढ़ाया बल्कि टीम के स्कोर पर बड़े स्कोर की ओर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। युवराज सिंह ने सिर्फ 29 गेंदों पर इस मैच में अर्धशतक जमाया और यह उनके एकदिवसीय कैरियर की 52वां अर्धशतक है, अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत युवराज हमारे लिए आज के हटके स्टाइलिश खिलाड़ी बने हैं।
इसे भी पढ़ें- ICC के नए नियम होते तो रोहित शर्मा रन आउट नहीं होते
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज अर्धशतक
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी में युवराज सिंह ने भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाया है, यह ना सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक है बल्कि पचास ओवर के खेल में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दौरान युवराज सिंह ने आठ शानदार चौके लगाए और एक शानदार छक्का लगाया। जिस तरह से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत के बाद पवेलिय लौटे उसके बाद कोहली और युवराज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मैच के रोमांच की कहानी सुनिए सचिन की जुबानी
9 रन के स्कोर पर मिला था जीवनदान
कोहली के साथ बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह ने एक तरफ जहां काफी तेज बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ कोहली सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक युवराज सिंह को दे रहे थे। 32 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेलने के बाद युवराज सिंह हसन अली की गेंद पर पगबधा आउट हो गए थे। उन्हें डीआरएस के जरिए आउट करार दिया गया था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि युवराज सिंह को 9 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, पाकिस्तान की खराब फील्डिंग की वजह से आज के मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।