For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Champions Trophy 2017: India Vs Sri Lanka: हटके मोमेंट ऑफ द मैच

श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली जबकि दनुष्का ने 76 रन बनाए।

ओवल। चैंपियंस ट्रॉफी के 8वें मैच में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 322 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में 322 का टारगेट चेस करते हुए श्रीलंका की टीम ने 48.4 ओवर में ही 322 रन बना लिए और ये मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली जबकि दनुष्का ने 76 रन बनाए। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 52*, कुसल परेरा ने 47 और असेला गुणारत्ने ने 34 रन की इनिंग खेली। वैसे तो वनडे इतिहास के हिसाब से यह मैच बेहद खास था लेकिन आईए आपको इस मैच के हटके मोमेंट्स के बारे में बताते हैं।

फैन्‍स ने एक ही टी-शर्ट पर किया धोनी और कोहली को सपोर्ट

भारतीय फैन्‍स के समर्थन का तरीका सबसे लाजवाब होता है। इसका ताजा मामला ओवल में श्रीलंका बनाम भारत के मैच में देखने को मिला। मैच के दौरान पूरा स्‍टेडियम नीली जर्सी और तिरंगे से भरा हुआ था। इसी बीच एक ग्रुप अपने टी शर्ट पर आगे कोहली और पीछे धोनी लिखे दिखाई पड़े।

छक्‍का लगाकर रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 20वें ओवर के दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने तिसारा परेरा को छक्‍का जड़ा और अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित का पचासा पूरा हुआ तो उसी वक्‍त टीम इंडिया का 100 रन पूरा हुआ।

विरोट कोहली हुए 'डक'

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को जीरो पर आउट हो गए। कोहली नुवान प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर डिकवेला के हाथों 5 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 23 पारियों और 2010 के बाद से जीरो पर आउट हुए हैं। इन 23 पारियों में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 5 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। इससे पहले आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ कोहली डक पर अगस्त 2010 में आउट हुए थे।

शिखर धवन का 10वां शतक

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वनडे में शिखर धवन का ये दसवां शतक था। 77 पारियों में उनका दसवां शतक है। इस मामले में वो सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला से पीछे हैं। इस टूर्नामेंट के 2013 के संस्करण में धवन ने कुल पांच मैचों की पांच पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 363 रन बनाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया यह शतक उनका इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है। उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम इस टूर्नामेंट में तीन-तीन शतक हैं। धवन ने इस मैच में 128 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 125 रनों की पारी खेली जो भारत की तरफ से इस टूर्नामेंट में चौथा सर्वोच्च स्कोर है।

कुशल मेंडिस का बेहतरीन अर्धशतक

श्रीलंका की टीम की तरफ से निरोशन डिकवेला और दानुष्का बल्लेबाजी करने उतरे पर डिकवेला (7) को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद कुशल मेंडिस खेलने उतरे और उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की तरफ अग्रसर किया। मेंडिस को 24 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंद पर जीवनदान दे दिया। पर दानुष्का गुनातिलका (75) को धोनी ने शानदार तरीके से रनआउट किया।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुशल मेंडिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद मेंडिस ने कहा कि ''विकेट अच्छा था। धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की। मेरी गुणतिलक के साथ अच्छी साझेदारी हुई। मुझे खुशी है कि भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और हम जीते। कुशल परेरा और एंजेलो ने अच्छी बल्लेबाजी की। ''

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+