आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे ब्रेवो
पोर्ट ऑफ स्पेन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस टीम में वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर क्रिकेटर ड्वेन ब्रेवो शामिल हो गए हैं।
ब्रेवो सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलेंगे जिसका ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का पहला मैच रविवार को बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स से होगा।
इस टीम में शामिल होने के कारण ब्रेवो अगले हफ्ते में जमैका के खिलाफ खेले जाने वाले कैरिब चैलेंज शील्ड के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे।
त्रिनिदाद और टोबेगो की क्रिकेट टीम के मैनेजर कोलिन बोर्डे ने कहा कि इस 24 वर्षीय खिलाड़ी का मालदार लीग में शामिल होना सही है। इससे उनकी राष्ट्रीय टीम को आगे चलकर अत्यधिक फायदा होगा।
'त्रिनिदाद एक्सप्रेस' ने बोर्डे को उद्धृत करते हुए बताया कि त्रिनिदाद और टोबेगो से ब्रेवो पहले खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के लिए खेलेंगे। सभी इस बात को लेकर खासी उत्तेजना महसूस कर रहे हैं कि सचिन, हरभजन सिंह और शॉन पोलक के साथ ब्रेवो भी खेलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications