Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : लगातार चौथी बार हारी मुंबई इंडियंस

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी 20 मैचों की श्रृंखला में मुंबई इंडियंस ने अपना शर्मनाक प्रदर्शन जारी रखते हुए आज खेले गए चौथे मैच में भी हार गई।

मुंबई स्थित नई नवेली डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले जा रहे मैच में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई इंडियंस को दस विकेट से हरा दिया।

जीत के लिए 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने 13वें ओवर में बिना विकेट गंवाए ही मैच जीत ली। आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की यह पहली जीत है।

एडम गिलक्रिस्ट ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने आकर्षक और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 गेंदों में ही शतक बना लिए। कुल 109 रनों की अपनी पारी में गिलक्रिट 9 चौके और 10 छक्के लगाकर नाबाद रहे।

कप्तान वीवीएस लक्ष्मण ने भी पहली बार अच्छी पारी खेली। वह 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

उधर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+