आईपीएल : गिलक्रिस्ट को रोकने में विफल रहे : पोलक
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाल रहे शॉन पोलक का कहना है कि रविवार को उनकी टीम डेक्कन चार्जर्स के खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को रोकने में सफल नहीं रही, जिस कारण उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
पोलक ने कहा कि मुंबई इंडियंस के चोटिल कप्तान सचिन तेंदुलकर की अनुपस्थिति टीम को खल रही थी। उन्होंने कहा, "हमने 154 रन बनाए जो एक सम्मानजनक स्कोर था लेकिन गिलक्रिस्ट की तूफानी बल्लेबाजी को हम रोक नहीं पाए।"
उन्होंने कहा, "हमें आईपीएल में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम सात मैच जीतने होंगे। हमारी नजरें पहली जीत पर टिकी हैं। जब हम जीतेंगे तो हमारी टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।" गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार थी।
पोलक फिलहाल हरभजन सिंह की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। हरभजन को मोहाली में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाड़ी श्रीसंत तो तमाचा मारने के आरोप में आईपीएल से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की सुनवाई आज होगी।
मुंबई में रविवार को मैच जीतकर डेक्कन चार्जर्स के कप्तान वी.वी.एस. लक्ष्मण काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि टॉस जीतना टीम के लिए अच्छा रहा। उन्होंने कहा, "जल्दी दो विकेट गिरने के बाद गिलक्रिस्ट ने कमाल की बल्लेबाजी की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications