हांगकांग में ओलंपिक मशाल का भव्य स्वागत
हांगकांग, 2 मई (आईएएनएस)। हांगकांग के त्सिमा शा त्सुई शहर में आज बीजिंग ओलंपिक मशाल का भव्य स्वागत किया गया हालांकि पुलिस ने इस अवसर पर तिब्बती झंडे का प्रदर्शन करती एक छात्रा को रिले मार्ग से हटाया।
क्रिस्टीना चान नामक इस 21 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने उस समय हटाया जब चीन समर्थक लोगों की भीड़ उसे परेशान कर रही थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी रक्षा के लिए अपने शरीर में यह झंडा लपेट रखा था।
इस घटना के अतिरिक्त लोगों ने पूरे उत्साह से मशाल का स्वागत किया। भारी बारिश के बीच लोग सुबह से ही मशाल दौड़ के साक्षी बनने के लिए सड़कों पर आ गए थे।
कुछ प्रदर्शनकारी समूहों ने लोगों से समारोह में भाग न लेने की अपील की लेकिन उनकी आवाज हर्षोल्लास की चीखों में डूब गईं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन द्वारा हांगकांग में नियुक्त मुख्य कार्यकारी डोनाल्ड त्सांग ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ली लाई-शान को मशाल सौंप कर इस 33 किलोमीटर लंबी मशाल दौड़ की शुरुआत की।
त्सांग ने इस अवसर को हांगकांग के लिए एक महान क्षण निरूपित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications