जोहांसबर्ग, 2 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के मोहम्मद मूसाजी को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का नया मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह लगातार तीसरा अवसर है जब किसी भारतीय मूल के व्यक्ति को मैनेजर बनाया गया है।
जोहांसबर्ग, 2 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के मोहम्मद मूसाजी को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का नया मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह लगातार तीसरा अवसर है जब किसी भारतीय मूल के व्यक्ति को मैनेजर बनाया गया है।
क्रिकेट के प्रति अपने परंपरागत लगाव के बावजूद भारतीय समुदाय का केवल एक सदस्य हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में है।
मूसाजी पिछले कुछ सालों से टीम के डाक्टर थे। वह लोगान नायडू का स्थान लेंगे जो गुलाम रजा के अवकाश ग्रहण करने के कारण अस्थायी रूप से टीम के मैनेजर का कार्य कर रहे थे।
गौरतलब है कि रजा 14 वर्षो तक टीम के मैनेजर रहने के बाद सितंबर में रिटायर हुए थे। रजा अभी भी टीम के लाजिस्टिक मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।