डेविस कप के ठीक पहले बोपन्ना घायल
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। घुटने की एक चोट ने रोहन बोपन्ना को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के चंडीगढ़ में खेले जा रहे टूर्नामेंट के फाइनल से वंचित कर दिया।
बोपन्ना को यह चोट तब लगी है जबकि अगले सप्ताह भारत को डेविस कप के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जापान के साथ खेलना है हालांकि बोपन्ना ने कहा है कि उन्होंने यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया है और वे डेविस कप मैच तक बिलकुल ठीक हो जाएंगे।
बोपन्ना ने आईएएनएस से कहा, "मेरे घुटनों में कुछ दिनों से सूजन थी और आज यह ज्यादा ही महसूस हो रही थी इसलिए सावधानी के तौर पर मैंने न खेलने का फैसला किया। यह एक साधारण चोट है लेकिन मैं डेविस कप के पहले कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहता था।"
गौरतलब है कि अगर भारत जापान को हरा देता है तो उसके विश्व ग्रुप में पहुंचने की संभावना प्रबल हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications