कोलकाता ने बंगलौर को 140 रन से हराया
बंगलौर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रैंडन मैकुलम के शानदार 156 रन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के पहले मैच में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को 140 रन से करारी शिकस्त दी।
कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें ब्रैंडन मैकुलम की 73 गेंदों पर 156 रन शामिल है। उन्होंने केवल 53 गेंदों में शतक जड़ा। जवाब में बंगलौर की टीम केवल 15.1 ओवर में ही 82 रन पर ही ढेर हो गई।
इससे पहले बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। लेकिन शुरू से ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने जबरजस्त बल्लेबाजी की और अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरभ गांगुली हालांकि ज्यादा नहीं चले और केवल 10 बनाकर आउट हो गए। आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 20 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया के डेविड हसी ने 12 रन बनाए जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज पांच रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications