हॉकी महासंघ के अधिकारी के रिश्वत मामले की जांच हो : जायसवाल
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारतीय हाकी महासंघ (आईएचएफ) के महासचिव के. ज्योतिकुमारन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करवाने के पक्ष में हैं।
एक निजी टीवी चैनल द्वारा मामले का खुलासा किए जाने पर टिप्पणी करते हुए जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए।
जायसवाल ने कहा कि आईएचएफ एक महत्वपूर्ण संगठन है। ऐसे में इस मामले की उचित तरीके से जांच करवाकर सच्चाई को सामने लाना चाहिए।
उधर चेन्नई में मंगलवार को एक बयान जारी कर ज्योतिकुमारन ने कहा कि उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्टर से अजलान शाह कप के समय बात हुई थी लेकिन उस समय टीम के चयन के बारे में बात नहीं हुई थी।
आईएचएफ का यह मसला लोकसभा में भी गूंजा। सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपनेता वी. के. मल्होत्रा ने शून्यकाल के दौरान कहा कि भारतीय ओलंपिक संगठन (आईओए) और सरकार को इस मामले की जांच करवाकर भ्रष्ट व्यक्ति को दंडित करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications