चैंपियंस ट्रॉफी 2017: श्रीलंका Vs साउथ अफ्रीका- हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच

लंदन। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में शनिवार को लंदन के ऑवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप बी के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रनों से हरा दिया। पहले हाशिम अमला (103) के शानदार शतक और फिर इमरान ताहिर की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर अंक तालिका में महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। आमला के वनडे करियर का यह 25वां शतक था। जिसके लिए उन्होंने कुल 151 पारियां खेली।

इसके साथ ही आमला वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 25 शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र और पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आमला से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम था। विराट ने 162 पारियां खेलकर 25 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब आमला ने कोहली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है और खुद के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा ने टॉस जीतकर पहले दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के सालामी बल्लेबाजों ने धीमी, लेकिन संभली हुई शुरुआत की। क्विंटन डी कॉक (23) और हाशिम अमला ने पहले विकेट के लिए 73 गेंदों में 44 रन जोड़े। इस साझेदारी को नुवान प्रदीप ने डी कॉक को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराकर तोड़ा। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे फाफ डू प्लेसी (75) ने दूसरे विकेट के लिए हाशिम अमला के साथ मिलकर 145 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

Story first published: Sunday, June 4, 2017, 2:27 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+