Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल पिच पर खेल रहे हैं बड़े ब्रांड

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट प्रेमी दर्शकों को लुभाने और मोटी कमाई करने के उद्देश्य से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब बड़े-बड़े सितारों को मैदान में उतार रहा है।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिकेट प्रेमी दर्शकों को लुभाने और मोटी कमाई करने के उद्देश्य से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब बड़े-बड़े सितारों को मैदान में उतार रहा है।

दर्शकों की भीड़ जुटाने के लिए 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ दर्शकों को ब्लॉग के जरिए बातचीत करने का मौका देने की योजना भी तैयार की जा रही है। इस दौरान वे अंतर्राष्ट्रीय चीयरलीडर्स के साथ टैलेंट शोज भी कर रहे हैं।

कंपनी आईपीएल ब्रांड को बाजार से जोड़ने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती। विज्ञापन कंपनियां इसे केवल 45 दिनों का खेल मानकर नहीं चल रही हैं। वे पूरे साल फिल्मों और सिनेमा को साथ लेकर चलने की योजना बना रहे हैं।

'बैंगलोर रॉयल चैलेंज' के मालिक 'युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड' (यूएसली) ने टीम को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ 60 लाख डालर निश्चित की है। इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय चियरलीडिंग टीम 'वाशिंगटन रेडस्किन्स' के साथ 10 वर्षो का किया करार भी है।

यूएसली कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अमृत थॉमस के अनुसार यह ब्रांड को और मजबूत बनाने हेतु की गई पहल है। खेल के साथ जुड़ना हमें काफी ऊर्जा देगी।

'दिल्ली डेयरडेविल्स टीम' की प्रायोजक कंपनी रेलिगेयर ने भी यही तरीका अपनाया है। इसके उपाध्यक्ष सुभ्रांग्शु नियोगी ने आईएएनएस को बताया, "अन्य प्रायोजकों की तरह हमने भी सालाना ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। रेलिगेयर ने इसके लिए खिलाड़ियों की जर्सी बेचने जैसे कई अभियान भी चलाए हैं।"

'ओगिलवी एंड मैथर एडवरटाइजिंग' (ओएमए) ने स्टेडियम के अंदर और बाहर 'क्रिकेट का कर्मयुद्ध' और 'क्रिकेट का अल्टीमेट बैटल जोन' जैसे विज्ञापनों का निर्माण कार्य किया।

ओएमए कार्यकारिणी के क्रिएटिव डायरेक्टर (दक्षिण एशियाई) अनूप चिटनीस ने कहा, "भारत के लिए यह बिल्कुल नया क्षेत्र है। एजेंसी मैनचेस्टर युनाईटेड जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेल क्लब की तरह स्थापित होने की प्रेरणा ले रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+