लंदन। इस समय टीम इंडिया चैंपियंस ट्राफी 2017 के लिए यूके पहुंच चुकी है, टीम इंडिया ही नहीं पूरा भारत इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित है क्योंकि यहां भारत अपना पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगा।
भले ही कोहली कहें कि इंडिया-पाकिस्तान का मैच मीडिया के लिए ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और ये बाकी मैचों की तरह होता है लेकिन ये बात बखूबी कोहली भी जानते हैं दोनों देशों के बीच का मैच भारत के लिए क्या मायने रखता है, फिलहाल बात यहां मैच की नहीं बल्कि कोहली के नए लुक की करते है, जो कि उन्होंने इस ट्राफी के ठीक पहले अपनाया है।
इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की
विराट ने लंदन पहुंचते ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें में वे उस हेयरस्टाइलिस्ट के साथ दिख रहे हैं, जिसने उनके बाल शानदार अंदाज में संवारे हैं। खास बात ये है कि विराट ने हेयरस्टाइलिस्ट को धन्यवाद भी कहा है, दरअसल, वो कोई और नहीं, वही हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम हैं, जिन्होंने पिछले दिनों सोनू निगम के सिर का मुंडन किया था।
स्टाइल या टोटका: बताओ ना कैप्टन कोहली?
फिलहाल ये कोई पहली बार नहीं है जब कोहली ने नया हेयर लुक अपनाया है इससे पहले वो कई बार विदेशी दौरों पर अपने हेयर के साथ प्रयोग कर चुके हैं। अब ये उनका स्टाइल है या कोई टोटका ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि कोहली का ये लुक वाकई काफी कूल है।
Thank you @aalimhakim for keeping my hair game strong! ✌️👊
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on