कनाडाई प्रधानमंत्री भी ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे
टोरंटो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने भी जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल की तरह ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में उपस्थित नहीं रहने की घोषणा की है।
हार्पर ने अपने निर्णय की घोषणा गुरुवार को रोमानिया में की जहां वह नाटो सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। लेकिन उन्होंने इसे सीधे तौर पर तिब्बत में चीनी दमन से नहीं जोड़ा है। उन्होंने तिब्बत की अशांत स्थिति पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता के प्रति चीन को ध्यान देने को कहा है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष दलाई लामा को ओटावा में आमंत्रित किया था। चीन में मानव अधिकारों के हनन को लेकर कड़ा रुख रखने वाले हार्पर ने कहा कि ओलंपिक ने चीन को यह मौका दिया है कि वह अपने दुनिया के सामने अपनी छवि को सुधारे।
हार्पर ने चीन से "केवल तिब्बत ही नहीं वरन हर जगह मानव अधिकारों का सम्मान करने" को कहा।
कनाडाई प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह ओलंपिक खेलों का बहिष्कार नहीं करना चाहते हैं। कनाडा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेगा।
कनाडा 2010 में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का मेजबान है। यह देखना होगा कि तब चीन किस प्रकार इसका उत्तर देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications