भारत बनाम बांग्लादेश: एक बार फिर से धोनी के 'हेलिकॉप्टर' शॉट से जीती टीम इंडिया, कैसे?

बर्मिघम। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाने वाली मौजूदा विजेता भारतीय टीम अब फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी, जिसके कारण दोनों ही ओर से लोगों में इस फाइनल को लेकर काफी उत्सुकता हो गई है।

ये रोमांच और उत्सुकता गुरूवार को भी देखी गई जब टीम इंडिया और बांग्लादेश का मुकाबला हो रहा था। इसमें कोई शक नहीं की भारत ने बांग्लादेश पर बेहद ही खूबसूरत जीत दर्ज की है और बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्र में उसने बांग्लादेश को उबरने नहीं दिया।

कोहली का नहीं बल्कि धोनी का दिमाग

लेकिन क्या आपको पता है कि इस जीत के पीछे भारतीय कप्तान विराट कोहली का नहीं बल्कि पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग है। जी हां आपके चहेते विकेटकीपर मिस्टर धोनी का, टॉ़स हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा बांग्लादेश एक वक्त बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था। उस समय उसका स्कोर 152 था।

भारत को उस वक्त विकेट की दरकार थी और इसलिए कोहली ने बॉल केदार जाधव को पकड़ाई तो थोड़ा लोगों को अचरज हुआ लेकिन जाधव ने आते ही कमाल किया और तमीम इकबाल का अहम विकेट चटकाकर टीम इंडिया को अहम सफलता दिलाई और यहीं से मैच पूरी तरह से भारत के हाथ में आ गया ।

लेकिन क्या आपको पता है कि जाधव को बॉल पकड़ाने का फैसला कोहली का नहीं बल्कि धोनी का था और उन्होंने अपने इस फैसले को उन्होंने मैदान में ही सच साबित कर दिया जिस वक्त उन्होंने इकबाल के आउट होने का सेलिब्रेशन अपने 'हेलिकॉप्टर' शॉट के एक्शन से किया, जो कि सच में अद्भुत था। धोनी के इस राज के बारे में खुद कप्तान कोहली ने मैच के बाद खुलासा किया और जीत का क्रेडिट उन्हें दिया।

Story first published: Friday, June 16, 2017, 8:56 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+