Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: चोटिल मनीष पांडे बाहर, दिनेश कार्तिक लेंगे जगह

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल चोट की वजह से मनीष पांडे इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अब पांडे की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक लेंगे। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। गौर करने वाली बात है कि कार्तिक पिछले काफी समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे मैच मार्च 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेला था। खबरों के मुताबिक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक अभ्यास सत्र के दौरान पांडे के बाएं हाथ में खिंचाव की समस्या थी जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।



आईपीएल में गुजरात लायंस की तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक आईपीएल के दौरान अच्छी फॉर्म में थे। कार्तिक ने गुजरात की तरफ से 14 मैचों में 36 की औसत से 361 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 140 था। हालांकि गुजरात अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। गौरतलब है इंग्लैंड में 1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान से है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+