एटीपी रैंकिंग में भूपति की जोड़ी फिसली, पेस ऊपर उठे
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हुई भारतीय खिलाड़ी महेश भूपति और पाल हेनली की जोड़ी एटीपी की युगल वरीयता क्रम में चार पायदान लुढ़ककर 13वें स्थान पर आ गई है, जबकि लिएंडर पेस और लुकास लोही की जोड़ी ने वरीयता क्रम में सुधार किया है।
फ्रेंच ओपन टेनिस मुकाबले के पहले दौर में महेश भूपति और पाल हेनली की जोड़ी आश्चर्यजनक रूप मैच हारने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। इससे वरीयता क्रम में यह जोड़ी 13वें स्थान पर जा पहुंची।
पेस और लोही की जोड़ी तीसरे दौर तक मुकाबले में बनी रही, जिससे इस जोड़ी ने एटीपी युगल वरीयता क्रम में एक स्थान का सुधार करते हुए 23वें स्थान पर पहुंच गई है।
भारतीय महिला टेनिस सनसनी सानिय मिर्जा भी एक पायदान लुढ़कर 33वें स्थान पर आ गई हैं। कलाई की चोट के कारण उन्होंने फ्रेंच ओपन में भाग नहीं लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications