फ्रेंच ओपन पर नडाल की बादशाहत कायम (लीड-1)
पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। राफेल नडाल ने आज लगातार चौथी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर ब्योन बोर्ग के रिकार्ड की बराबरी कर ली। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नडाल ने विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर 6-1, 6-3, 6-0 से हराया और साथ ही रोलैंड गेरोस पर अपनी बादशाहत भी बरकरार रखी।
जीत के बाद नडाल ने फेडरर को बधाई देते हुए कहा, "हार हो या जीत फेडरर का दृष्टिकोण हमेशा महान रहता है। मेरे लिए आज की जीत बहुत महत्वपूर्ण है। आज मैने बहुत अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।"
ब्योन बोर्ग ने अपने हाथों से नडाल को विजेता ट्रॉफी सौंपी। ट्रॉफी लेने के बाद नडाल ने कहा कि बोर्ग जैसे महान खिलाड़ी के हाथों से विजेता ट्रॉफी लेना अपने आप में एक बड़ा सम्मान है।
नडाल के शानदार प्रदर्शन के आगे फेडरर की आज एक न चली। बारह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर नडाल के सामने आज बौने नजर आए। उनके पास नडाल के खेल का कोई जवाब नहीं था। इसके साथ ही नडाल ने यह भी साबित कर दिया वे 'क्ले कोर्ट' के बादशाह हैं।
हार के बाद फेडरर ने कहा, "नडाल ने इस पूरे वर्ष में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। ब्योन बोर्ग अपने जमाने में जिस प्रकार अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते थे उससे कहीं बुरी तरह आज नडाल अपने प्रतिद्वंद्वियों को हरा रहे हैं।"
नडाल को बधाई देते हुए फेडरर ने कहा, "वह इस जीत के हकदार थे। अगले साल मै फिर लौटूंगा। मेरे लिए यह टूर्नामेंट बहुत अच्छा रहा लेकिन नडाल 'क्ले कोर्ट' पर बहुत मजबूत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications