संतोष ट्राफी : दर्शकों के हंगामे के बाद कश्मीर-पंजाब मैच स्थगित
श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। स्थानीय बख्सी स्टेडियम में पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच चल रहे संतोष ट्रॉफी के क्वोर्टरफाइनल लीग मुकाबले को आज खेल के 68वें मिनट में ही दर्शकों के हुड़दंग के कारण रोकना पड़ गया।
संतोष ट्रॉफी मुकाबले के मुख्य प्रवक्ता बशीर अहमद शाह ने कहा, "शेष बचे 22 मिनट का खेल कल सुबह आठ खेला जाएगा।"
पहले हाफ का खेल दोनों टीमों के बीच बराबरी पर छूटा लेकिन दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही पंजाब ने एक गोल दाग दिया। गोल होते ही हजारों दर्शक मैदान में घुस आए और हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद मैच आयुक्त राकेश बख्शी ने मैच को स्थगित किए जाने की घोषणा की। बाद में अखिल भारतीय फुटबाल संघ की अनुशासन समिति की एक बैठक हुई।
इस बैठक में दोनों दलों के कप्तानों के अलावा मैच आयुक्त और रैफरियों ने हिस्सा लिया। बैठक में तय हुआ शेष बचे खेल को कल पूरा किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications