पीसीबी ने शोएब को दी बड़ी राहत
कराची , 5 मई (आईएएनएस)। विवादास्पद पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को भारी राहत देते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर नहीं करने का निर्णय लिया है।
पीसीबी अध्यक्ष नसीम असरफ और अख्तर के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद पीसीबी ने यह निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के प्रमुख सलाहकार रहमान मलिक के आवास पर हुई बैठक में पीसीबी अध्यक्ष और अख्तर के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
शोएब ने पीसीबी अध्यक्ष से माफी मांगी जिसके बाद उनके विरूद्ध 33.7 लाख डॉलर के मानहानि का मुकदमा दायर नहीं करने का निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार मलिक ने खासतौर पर यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की थी।
मलिक ने पीसीबी अध्यक्ष असरफ से कहा था कि शोएब उनसे माफी मांगने के लिए तैयार हैं इसके बाद ही इस बैठक की रूप रेखा तैयार की गई।
वेबसाइट 'क्रिकइनफो' ने असरफ के हवाले से कहा, "शोएब ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है जिस कारण मैंने उन्हें माफ कर दिया।" गौरतलब है कि पीसीबी ने शोएब पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications