Ind Vs Pak: टीम इंडिया के लिए चीयर्स करेंगे पाक कप्तान सरफराज अहमद के मामा
नई दिल्ली। आज चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले मैदान के बाहर माहौल गरमाया हुआ है। लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर है। दोनों देशों के लोग अपनी-अपनी जीम की जीत के लिए पूजा-पाठ और दुआएं मांग रहे है, लेकिन आज के मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद के मामा अपने भांजे की जीत के लिए नहीं बल्कि टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
पढें-Ind Vs Pak: फाइनल से पहले पाक मॉडल का सवाल-अगर इंडिया बाप है और पाकिस्तान बेटा तो मां कौन है?

विराट की टीम के लिए चीयर्स
पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद के चाचा मेहबूब हसन टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांग रहे हैं। भारतीय टीम की जीत के लिए वो कामना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हमेशा की तरह आज भी मैं टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करूंगा और चीयर्स करूंगा। इटावा में रहने वाले महबूब हसन सरफराज अहमद के मामा है, लेकिन आज ये चाचा रिश्ते के बजाए अपने देश के साथ है।

सरफराज अहमद के मामा टीम इंडिया के साथ
हसन कहते हैं कि हमारी टीम बेहतरीन है। इसके सामने पाकिस्तान की टीम टिक नहीं सकेगी। हसन करते हैं कि मैं शर्त लगाने के लिए तैयार हूं कि आज का मैच टीम इंडिया ही जीतेगी। हसन कहते हैं कि सरफराज हमारा भंजा है, लेकिन मैं और मेरा पूरा परिवार हमेशा की तरह इस बार भी टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांग रहा है। उन्होंने कहा कि सरफराज अपना काम कर रहा है और अपनी टीम के लिए खेल रहा है। मैं और मेरे बच्चे अपनी टीम के लिए काम कर रहे हैं।

सरफराज के लिए मांगी दुआएं
हसन इटावा एग्रीकल्चर कॉलेज में सीनियर क्लर्क हैं। उनकी बहन अकीला बानो , जो की सरफराज की मां है कि शादी शकील अहमद से हुई। शादी के बाद वो कराची चले गए। हमसन और सरफराज की 4 बार मुलाकात हुई है। दोनों एक-दूसरे के परिवारिक कार्यक्रमों के दौरान एक दूसरे से मिले । हसन ने भांजे सरफराज के पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सलेक्शन के लिए दरगाह में दुआएं भी मांगी थी। वो कहते हैं कि सरफराज एक मेहनती और खिलाड़ी है और अपनी टीम और अप ने देश के लिए जी-जान से खेलता है। लेकिन अगर देश की बात है तो मेरी दुआएं मेरे देश के लिए है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications