मास्टर्स गोल्फ में जीव की अच्छी शुरुआत, 11 वें स्थान पर
अगस्टा (जार्जिआ), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जीव मिल्खा सिंह ने अगस्टा मास्टर्स गोल्फ के पहले दौर में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने चार में से तीन 'फोर पार-फाइव्स' शाट्स के साथ पहले दौर में 'वन अंडर 71' के स्कोर के साथ 11 वें स्थान पर हैं।
जीव पहले स्थान पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका के ट्रेवोर इम्मेलमेन और ब्रिटेन के जस्टिन रोज से तीन शाट पीछे हैं। भारतीय मूल के ही स्वीडिश खिलाड़ी डेनियल चोपड़ा 19 वें स्थान पर हैं।
सन 2006 में एशियाई टूर में पहले स्थान पर रहे खिलाड़ी जीव ने अच्छी शुरुआत करते हुए 12 फीट की दूरी से पहले होल को बर्डी किया।
जीव ने कहा, "मेरी शुरुआत अच्छी रही। मैंने 12 फीट की दूरी से जो बर्डी की उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैंने कुछ गलतियां भी कीं लेकिन इतना चलता है।"
जीव ने अपने साथियों ब्रिटिश ओपन विजेता पैड्रिग हैरिंगटन और 2003 के मास्टर्स विजेता माइक वेयर को तीन और दो शाट्स से पीछे छोड़ दिया।
विश्व के शीर्ष खिलाड़ी और चार बार विजेता रह चुके टाइगर वुड्स पहले 12 होल अच्छी तरह पार करने के बाद दो बोगी और एक ईगल के साथ 19 वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications