आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स की डेक्कन चार्जर्स पर रोमांचक जीत (लीड)
बंगलौर, 3 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) श्रृंखला के एक बेहद रोमांचक मैच में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स ने डेक्कन चार्जर्स को तीन रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए थे।
जवाब में डेक्कन चार्जर्स जीत के दहलीज पर पहुंच तो गई लेकिन लक्ष्य से केवल तीन कदम पीछे रह गई। डेक्कन चार्जर्स छह विकेट के नुकसान पर केवल 153 रन बना पाई।
जब डेक्कन चार्जर्स को अंतिम ओवर में 20 रन बनाने थे तब खेल पूरे रोमांच पर था। संजय बांगड़ ने 17 रन बनाकर कोशिश तो की लेकिन उनकी यह कोशिश मैच जिताने में कामयाब न हो सकी।
प्रवीण कुमार और जहीर खान ने रॉयल चैलेंजर्स को अहम सफलताएं दिलाईं। प्रवीण ने 23 रन देकर 3 विकेट और जहीर ने 2 विकेट चटकाए।
उधर डेक्कन चार्जर्स की ओर से रोहित शर्मा ने 42 गेंद पर 57 रन और कप्तान वी.वी.एस लक्ष्मण ने 44 गेंद पर 52 रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications