आईपीएल : किंग्स इलेवन ने नाइट राइडर्स को हराया
मोहाली, 3 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक महत्वपूर्ण मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 रनों से हरा दिया है।
कोलकाता नाइटराइडर्स जीत के लिए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट के नुकसान पर केवल 169 रन बना पाई।
इससे पहले मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में किंग्स इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श ने सर्वाधिक 32 गेंद पर 40 रन बनाए थे। केवल करण गोयल को छोड़कर किंग्स इलेवन के सभी बल्लेबाज दो अंकों के निजी स्कोर से आगे गए। लेग स्पिनर पीयूश चावला ने तो केवल 7 गेंदों में 21 रन बना डाले।
कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से उमर गुल ने 27 रन देकर 2 विकेट, अशोक ढिंडा ने 24 रन देकर एक विकेट, मोहम्मद हाफिज ने 28 रन देकर एक विकेट और डेविस हसी ने 23 रन देकर एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications