Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल मैच के लिए कड़ी सुरक्षा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे सीज़न के उद्घाटन के मद्देनज़र मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और उसके आसपास के इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

आईपीएल-3 का उद्घाटन और पहला मुक़ाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को होना है.

ये मुक़ाबला हैदराबाद की डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता की नाइट राइडर टीमों के बीच होने हैं.

नवीं मुंबई के पुलिस आयुक्त गुलाब राव पूल के अनुसार मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास के इलाक़ों में सुरक्षा के तीन घेरे होंगे.

सुरक्षा के काम पर मुंबई पुलिस के दो हज़ार सुरक्षाकर्मियों के अलावा आईपीएल प्रबंधन और डीवाई पाटिल स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी भी तैनात होंगे.

स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र की फ़ोर्स वन के कमांडो भी तैनात किए जाएंगे.

खिलाड़ियों के रहने का इंतज़ाम बांद्रा कुर्ला कॉंप्लेक्स और नरीमन प्वाइंट के ट्राइडेंट होटल में किया गया है. इसलिए ठहरने की जगह से स्टेडियम जाने वालों रास्तों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजा़म होंगे.

उद्घाटन समारोह में देशी और विदेशी कलाकारों मनोरंजन के कार्यक्रम भी पेश करने वाले हैं. कई विदेशी कलाकारों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भई अपना जलवा बिखेरेंगी.

आईपीएल के इन मैचों को देश के लगभग पांच सौ से अधिक सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्सेस में लाइव दिखाया जाएगा. कई होटल और रेस्त्राँ में भी इन मैचों को दिखाया जाएगा.

आईपीएल के कुल 60 मैच खेले जाने हैं. ये मैच मुंबई के अलावा दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बंगलौर में खेले जाएंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+