For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब हार्दिक पांड्या ने किया ट्वीट-हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था?

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या ने अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर साधा निशाना, कोहली ने किया बचाव

By Ankur

लंदन। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जिस तरह से भारत को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद टीम काफी आलोचना का सामना कर रही है। जिस तरह से इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का शीर्ष क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया उसके बाद हार्दिक पांड्या ने काफी हद तक मैच में टीम इंडिया की वापसी की कोशिश की, लेकिन जिस तरह से वह रन आउट हुए उसके बाद मैच का रुख पूरी तरह से पलट गया।



हार्दिक पांड्या ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन इस दौरान जब दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने शॉट खेलने के बाद पांड्या को एक रन के लिए बुलाया लेकिन वह दूसरी तरफ नहीं दौड़े जिसके चलते पांड्या को रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। जडेजा की इस गलती पर पांड्या कुछ इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला वहां तेजी से झटका और जडेजा के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

मैच में हार के बाद कप्तान कोहली ने पांड्या के इस बर्ताव का मीडिया के सामने बचाव किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पांड्या का बचाव करते हुए कोहली ने कहा कि पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की और वह खेल को लेकर काफी जुनूनी हैं, ऐसे में मैं उनकी प्रतिक्रिया का सम्मान करता हूं, जिस वक्त वह बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें लगता था कि वह मैच का रुख पलट सकते हैं, लिहाजा मैं उनकी प्रतिक्रिया को गलत नहीं मानता हूं।



वहीं मैच के बाद पांड्या ने ट्वीट करके अपनी ही टीम के खिलाड़ी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की, उन्होंने रवींद्र जडेजा नाम लिए बिना ट्वीट किया कि हमें तो अपनों ने ही लूटा गैरों में कहां दम था। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर जडेजा को आड़े हाथों लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डीलीट कर दिया। पांड्या को ट्विटर पेज उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए तारीफ की।


गौरतलब है कि इस मैच में टॉस जीतकर विराट कोहली ने पाकिस्तान की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जिसके बाद पाक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य दिया, इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारत की टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा और टीम को 180 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के साथ ही गत चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भारत की टीम को इस बार इस खिताब को गंवाना पड़ा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+