आईपीएलः जयपुर ने हैदराबाद को हराया
हैदराबाद, 25 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने डेक्कन चार्जर्स को तीन विकेट से हरा दिया। मैच खत्म होने के समय एक गेंद फेंका जाना बाकी था। राजस्थान रॉयल्स ने उक्त मैच खेल के अंतिम ओवर में जीती। अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे जिसे टीम ने सात विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते बना डाला।
इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स इस पूरे टूर्नामेंट में सफलता पूर्वक 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य रखा था। पिछले दो मैचों में नाकाम रहे एंड्रयू साइमंड्स इस मैच में आकर्षण का केंद्र रहे।
साइमंड्स पूरे रंग में नजर आए और शतक भी लगाया। उन्होंने मात्र 53 गेंद पर 117 रन बना डाले और नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। साइमंड्स की धमाकेदार पारी की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इस टीम में साइमंड्स के अलावा कोई और बल्लेबाज बहुत देर तक नहीं टिक पाया।
गौरतलब है कि डेक्कन चार्जर्स आईपीएल में अपना दोनों मैच हार चुकी है जबकि राजस्थान रॉयल्स एक में हारी है और एक में उसे जीत मिली है। मैच में चौकों-छक्कों की बरसात ने चीयरलीडर्स को भी काफी व्यस्त रखा।
स्टेडियम में सबसे पहले चौके-छक्कों की बरसात करते हुए एंड्रयू साइमंड्स ने चीयरलीडर्स को खूब नचाया उसके बाद राजस्थान रॉयल्स से खेल रहे यूसुफ पठान की तूफानी बल्लेबाजी ने उन्हें आराम करने का मौका नहीं दिया।गुरुवार को हुए मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से हुई चौकों-छक्कों की बरसात ने इन्हें करीब पूरे समय मैदान में लटके-झटके दिखाने पर मजबूर किया।
डेक्कन चाजर्स की टीम द्वारा आस्ट्रेलिया से चीयरलीडर्स को लाया गया है। ये वहां की रग्बी टीम के लिए अपना प्रदर्शन करती थीं और पहली बार क्रिकेट के मैदान पर अपने जलवे दिखा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications