For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CT17 INDvBAN: भारत ने बांग्लादेश को 240 रन से हराया

भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का छठा वॉर्म-अप मैच ओवल में खेला जा रहा है।

ओवल। भारत और बांग्लादेश के बीच ओवल में खेले गए छठे वार्मअप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 240 रन से हरा दिया। जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जीत के लिए 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का महज 84 रन ही बना सकी।

भारत ने पहले खेलते हुए दिनेश कार्तिक 94, शिखर धवन 60 और हार्दिक पांड्या के नाबाद 80 रनों की बदौलत 50 ओवर में 324 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तसकीन अहमद ने 2 विकेट लिए। 325 रन बनाने का लक्ष्य लेकर उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और एक के बाद एक उसे झटके लगते रहे। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव के 3-3 विकटों की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 24वें ओवर में 84 रन पर समेट दिया और मैच अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें कि बांग्लादेश अपने पहले वॉर्म-अप मैच में शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद पाकिस्तान के हाथों 2 विकेट से हार गया था। वहीं भारत ने अपने पहले वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड को 45 रनों से हरा दिया था। हालांकि इस मैच का निर्णय डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक हुआ था।

    टीम बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन):- तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, इमरूल कायेस, सब्बीर रहमान, मुशफिकुर रहीम (विकट कीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), महमदुल्लाह, मोसद्दीक हुसैन सिकत, मशरफे मोर्तजा, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, तास्किन अहमद, सुजामुल इस्लाम, मेहेदी हसन , शफील इस्लाम।

    टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हरदिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रित बूमरा, उमेश यादव।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+