Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज के बाद G T-20 लीग में छाए शोएब मलिक के 'शीशा तोड़ छक्के', VIDEO

नई दिल्ली: जब से पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है तब से उनका काफी फार्म में चल रहा है। मलिक ग्लोबल टी20 में कनाडा में खेल रहे हैं और यहां पर युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी जैसे कई दिग्गजों के साथ अपने कौशल का जौहर दिखा रहे हैं। इस लीग में जहां बाकी बल्लेबाज धुआंधार पारियों के चलते खबरों में छा रहे हैं तो मलिक ने एक कदम आगे निकले हुए अपने छक्कों से स्टेडियम में लगे शीशे तोड़ डाले हैं।

कनाडा में 'क्रैकर'-

कनाडा में 'क्रैकर'-

विश्व कप में काफी आलोचनाओं को झेलने वाले मलिक के ये शीशा तोड़ छक्के इस समय काफी छा चुके हैं। अनुभवी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने खिड़कियों पर लगे शीशों को एक बार नहीं बल्कि दो बार छक्के मारकर तोड़ा। यह मैच गुरुवार को ब्रेंपटन के सीएए सैंटर में हुआ। वैंकुवर नाइट्स और ब्रेंपटन वॉलव्स की टीमें क्वालिफायर 1 के तहत ये मैच खेल रही थी।

शीशा तोड़ छक्कों का VIDEO

मलिक ब्रेंपटन वॉलव्स की कमान संभाल रहे थे और उनके टीम साथी आंद्रे रसेल ने भी अपने कप्तान के साथ मिलकर नाइट्स की टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी। न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी 13वां ओवर कर रहे थे और यह मैच 16 ही ओवर का था। ऐसे में बल्लेबाजों की ओर से हार्ड हिटिंग चल रही थी। ये इस ओवर की दूसरी गेंद थी जिस पर मलिक ने 68 मीटर लंबा छक्का ठोक दिया।

माही के घर हुई नए मेहमान की एंट्री, पत्नी साक्षी कर रही हैं धोनी को मिस

तीन छक्के लगाए मलिक ने-

यह शॉट सीधा कवर की ओर गया और वहां पर मौजूद खिड़कियों के कांच के टुकड़े कर गया। मलिक का बल्ला लेकिन यहीं पर ही नहीं रुका। उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी वहाब रियाज की गेंद पर भी ऐसा ही शॉट खेल दिया। यह शॉट सीधा बैकवार्ड प्वाइंट पर गया और इसने भी एक खिड़की का शीशा तोड़ दिया। मलिक ने अपनी इस पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के लगाए।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 15:49 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+