Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : तमिल थलाइवाज ने हरियाणा स्टीलर्स को हराकर दर्ज की दूसरी जीत

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 25वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने हरियाणा स्टीलर्स को हराकर 4 मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। तमिल ने हरियाणा को 35-28 से हराया। इस जीत के साथ अब तमिल अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। थलाइवाज की तरफ से राहुल चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच में 13 अंक हासिल किए। हरियाणा की तरफ से विकास कंडोला ने आठ अंक हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस मुकाबले में तमिल को 20 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 4 आलआउट और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, हरियाणा को 10 रेड प्वाइंट्स, 16 टैकल प्वाइंट्स और 2 आलआउट प्वाइंट्स मिले। लीग के इतिहास में पहली बार इन दोनों टीमों के बीच हुए किसी मैच में दर्शकों को विजेता टीम देखने को मिली। इससे पहले इन दोनों के बीच 3 मुकाबले हुए जो सभी बराबरी पर पर छूटे। पहले हाफ के बाद हरियाणा स्टीलर्स 19-10 से आगे थी और तमिल थलाइवाज की टीम का अनुभव काम नहीं आया। हरियाणा की तरफ से विकास कंडोला ने बढ़ियाप्रदर्शन करते हुए पहले 20 मिनट में 6 अंक हासिल किये। उनके अलावा विनय ने चार और नवीन ने तीन अंक हासिल किये। तमिल थलाइवाज की तरफ से रेडिंग में राहुल चौधरी ने चार और अजय ठाकुर ने तीन अंक हासिल किये, लेकिन डिफेन्स बुरी तरह फ्लॉप रहा। इसके अलावा पहले हाफ में तमिल थलाइवाज की टीम दसवें मिनट में ऑल आउट भी हुई।

दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने बढ़िया वापसी की और 25वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स को ऑल आउट कर दिया। मैच के 31वें मिनट में राहुल चौधरी ने अपना सुपर 10 पूरा किया और 33वें मिनट में एक बार फिर हरियाणा स्टीलर्स ऑल आउट हो गई और उसके बाद उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला। राहुल चौधरी ने बेहतरीन रेडिंग की और 13 अंक हासिल किये एवं डिफेन्स में मंजीत छिल्लर ने तीन अंक हासिल करके दूसरे हाफ में हरियाणा को निराश कर दिया। तमिल के कप्तान अजय ठाकुर ने भी पांच अंक हासिल किये। विकास कंडोला और विनय पहले हाफ के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके और टीम को हार से भी नहीं बचा पाए। तमिल थलाइवाज का अगला मुकाबला 7 अगस्त को यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स का सामना घरेलू टीम पटना पाइरेट्स से होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं - हरियाणा स्टीलर्स :
रेडर :
आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांथ कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकाश खंडोला, विनय।
डिफेंडर : रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर : टिन पोंचो।

तमिल थलाइवाज की टीम:
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 21:22 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+